गढ़वा :
गढ़वा 22 जनवरी से आयोजित श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ सह श्री राम कथा यज्ञ की तैयारी जोरो जोरो पर है यज्ञ को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है एक 23 जनवरी को कलश यात्रा निकाला जाएगा
जो हूर मोड़ से अचला नारायणपुर कल्याणपुर गढ़वा महूपी परखिया हूर पहुंचेगा जहां बिरहा नाला और दानरो नदी नदी के संगम पर अभिमंत्रित जल भरा जाएगा और उसे यज्ञ मंडप में स्थापित किया जाएगा 22 जनवरी को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश अरणी मंथन हवन एवं 1:00 बजे दिन से शाम 5:00 बजे तक पूज्य राजन पंडित जी के द्वारा प्रवचन किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष व मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत चौबे ने बताया कि यज्ञ को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसके लिए लगातार आयोजन समिति की ओर से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जल यात्रा में लगभग 500 वाहन शामिल होंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह होंगे उन्होंने बताया कि आयोजन समिति के पदाधिकारी गांव-गांव में घूमकर चंदा कार्य में भी लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से गढ़वा जिले के तमाम लोग मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज का कथा का अनुश्रवण करें मौके पर कैप्टन अशोक तिवारी बालकृष्ण दुबे संजय धर दुबे महेंद्रनाथ धर दुबे राजेंद्र चौबे विष्णु देव राम शंभू पासवान अरविंद सिंह प्रिंस सिंह देवव्रत धर दुबे राजीव रंजन तिवारी प्रदीप चौबे गोपीनाथ चौबे जयप्रकाश तिवारी चिंतामणि चौबे सत्येंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।