whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192419
Loading...


डर गए साहब

location_on गढ़वा access_time 08-Jun-20, 08:04 PM visibility 665
Share



																		डर गए साहब
बूझो तो जाने


विचारनेमि check_circle
अज्ञात



गढ़वा: गढ़वा में एक साहब अभी बहुत व्यस्त रहते हैं। कभी-कभी तो रात 2 बजे तक उन्हें काम करना पड़ता है। काम ऐसा जो झंझट पूर्ण है। उसे त्वरित ढंगसे पूरा करना होता है और वरीय पदाधिकारियों को भी अपडेट करते रहना पड़ता है। बेचारे साहब रात्रि में सोने से पहले ईश्वर से यह मन्नत करते हैं कि कल कोई बड़ा अशुभ रिजल्ट अथवा रिपोर्ट राज्य मुख्यालय से चलकर गढ़वा की फिजाओं में तैरने न लगे। वैसे यह साहब आदमी पहचानने में माहिर है। कभी-कभी तो साहब काम करते-करते अकुता जाते हैं तो कभी रिलैक्स मूड में नजर आते हैं। कहते हैं कि मैं अपना काम कर रहा हूं। मैं क्या कर सकता इतनी गंभीर समस्या आ रही है तो यह हमारे हाथ में तो है नहीं। लेकिन कभी-कभी साहब डर जाते हैं।
जब मामला कोई हाई प्रोफाइल व्यक्ति से जुड़ा हो तो साहब न तो समाचार बांटते हैं और न ही किसी तरह की पुष्टि के लिए फोन पर ही उपलब्ध हो पाते हैं। जबकि साहब का काम ऐसा इमरजेंसी वाला है कि उन्हें अपने सम्पर्क सूत्र को सदैव जीवंत रखना है। हालांकि दूर सुदूर इलाकों से सम्बंधित रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में उन्हें तनिक भी मुश्किल नहीं होती है। लेकिन पहुंच और ऊपर तक पकड़ वाले लोगों से सम्बंधित मामलों में साहब के हाथ-पांव फूल जाते हैं। कोई कुछ पूछ न ले ऐसा सोचकर साहब अपने आप को आइसोलेशन वार्ड में कैद कर लेते हैं। ऐसी परिस्थिति में साहब कितने निडर और साहस पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देते हैं यह आप समझ गए होंगे। लोग यह सोचने को विवश भी हो रहे हैं कि पहुंच वाले लोगों के सामने झुकना और फिर उठना कहीं साहब की नियति तो नहीं बन गयी है।
कहीं यह साहब अपने पद और प्रतिष्ठा जाने से डर तो नहीं रहे हैं। सत्ता को खुश करने के लिए कहीं उनके मन में कोई बड़ी उधेड़बुन तो नहीं चल रही है यदि ऐसा है तो लगता है साहब शायद डर गए और ऐसे डरने वाले साहब को जिले का इतना बड़ा साहब बने रहने या बनाए रहने का कोई औचित्य नहीं दिखता है। साहब हैं तो रुतबा दिखाइए। डरिए मत। झुकिए मत। सता आती जाती है। सत्ता में आने वाले 5 साल के लिए चुने जाते हैं। लेकिन साहब जैसे लोग 60 साल के लिए चुने जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में साहब यदि डरते हैं तो पूरा प्रशासनिक महकमा डरता है और जब प्रशासन डर जाए तो आम जनता सोचने को विवश हो जाती है कि आखिर वह कौन है जिससे प्रशासन डर जाता है। सरकार के आदेशों का अनुपालन कराने वाले ऐसे साहब से किस तरह की उम्मीदें रखी जाए? उमीद है शायद साहब इसका जवाब कभी देने का साहस बटोर लें और फिर से साहसी होने का गर्व हासिल कर लें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play