बंशीधर नगर :
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार की अगुवाई में कार्यालय प्रधानों व गणमान्य लोगों की बैठक हुई।
इसमें झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। साथ ही अनुमंडल स्तरीय मुख्य समारोह अनुमंडलीय मैदान में आयोजित करने, मुख्य समारोह में विद्यालयीय बच्चों के द्वारा मार्च पास्ट व सरकारी विभागों के द्वारा झांकी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। एसडीओ ने मुख्य समारोह में विद्यालयीय बच्चों का सांस्कृतिक व मैदानी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा या नहीं इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम व अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा को संस्था प्रमुखों के साथ दो दिनों के भीतर बैठक कर निर्णय लेने तथा इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मार्च पास्ट में शहरी क्षेत्र के सभी विद्यालय को भाग लेने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रमुख उर्मिला देवी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, बीडीओ श्रवण राम, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, बीईईओ विजय कुमार पांडेय, पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, सचिव शिवशंकर प्रसाद, रामानंद पांडेय, सुजीत कुमार यादव, मो मंजूर राही, अनिल कुमार विश्वकर्मा, कमलेश कुमार पांडेय, कमलेश बिहारी, अविनाश चंद्र, सविता कुमारी उर्फ लवली आनंद, तहमीना परवीन सहित बड़ी संख्या में संस्था प्रमुख व गणमान्य लोग उपस्थित थे।