सगमा :
प्रखण्ड के कटहर कला व चैनपुर गांव के स्कूल में पोशाक व किट का वितरण किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार कटहर कला राजकीय मध्य विद्यालय में मुखिया कलावती देवी ने एक व दो कक्षा के 72 विद्यार्थियों के बीच दोदो सेट पोशाक के साथ स्वेटर जूता मोजा व सभी वर्ग के बच्चों में किट वितरण किया गया है इस अवसर पर मुख्यरूप विद्यालय के प्रधानाचार्य आसुतोष रंजन राजेन्द्र राम संयोजिका एवम सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।
उधर चैनपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मुखिया प्रतिनिधि असोक राम के द्वारा एक व दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 27 बच्चों के बीच दो दो सेट पोशाक स्वेटर मोजा जूता का वितरण किया गया है ।
इस ठंढक के मौसम में पोशाक स्वेटर मोजाजूता वितरण किए जाने से बच्चों के चेहरे खुशाली से खिल उठा है।