सगमा :
सोनभद्र में हुए बाइक दुर्घटना में श्री बंसीधर नगर थाना छेत्र के जमुआ गांव निवासी की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गया जबकी साथ बौठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुआ गांव निवासी 19 वर्षीय विष्णु कुमार पिता अजय राम अपने रिश्तेदार अजय कुमार 22 वर्ष पिता बिनोद राम निवासी विंढमगंज सोनभद्र के साथ सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे सोनभद्र जिले के दूधी से वापस घर लौट रहे थे इसी बीच विंढमगंज थाना छेत्र के फुलवार नामक गाँव के पास बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई ।
टक्कर इतना जोरदार था कि बाईक चालक विष्णु की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया जबकि अजय घायल हो गया ।इसकी खबर सुनकर घटना स्थल पर पहुँचे ग्रामीणों के सहयोग से विंढमगंज थाने को फोन पर सूचना दी गई ।
सूचना पर पहुँची पुलिस के द्वारा घायल अजय को आनन फानन में ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधी में भर्ती कराया गया है जबकि दुर्घटना में मृतक विष्णु के घर सूचना भेजकर घटना स्थल पर बुलाकर पंचनामा के बाद पोस्टमाटम के लिये दूधी भेज दिया गया ।
वुष्णु की मृत्यु की खबर से जमुआ गांव में सोक की लहर छा गया है जबकि घर मे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।