गढ़वा :
श्री कृष्ण गौशाला समिति, गढ़वा के बैनर तले गढ़वा के गौ भक्तो की बैठक दोपहर बारह बजे श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ। आज की इस बैठक में काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
बैठक मे लोग इस बात पर काफी आक्रोशित नजर आए की गौशाला की भूमि पर बग़ैर गोशाला समिति के अनुमति के कानून को दरकिनार कर जबरन मार्केट कोम्प्लेक्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस अवैध निर्माण कार्य के विरुद्ध गुरुवार दिनांक - 19/01/2023 को शाम में चार सभी गौ भक्त गौशाला परिसर में एकत्र होंगे और गौशाला परिसर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा जो मुख्य पथ होते हुए रंका मोड़ पहूंचेगा और वहां नुक्कड़ सभा के बाद समाप्त हो जाएगा। तथा दूसरे दिन सुक्रवार 20/01/2023 को गढ़वा बंद रहेगा इसी मुद्दे को लेकर।
आज की बैठक मे विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, धर्म रक्षा वाहिनी, गढ़वा, योगी सेना के प्रमुख लोग तथा गढ़वा शहरी क्षेत्र एवं आसपास के गांवों के गौ भक्त
काफी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार दीपक ने तथा संचालन सांसद प्रतिनिधि चन्दन जायसवाल ने किया।