गढ़वा :
गढ़वा मंडल कारा में एक कैदी के मौत का मामला प्रकाश में आया है कैदी का पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रपुरा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण यादव का पुत्र राम कयास यादव बताया जा रहा है ।
बताया जाता है कि रामकयास हत्या के मामले में पिछले 6 सालों से मंडल कारा में बंद था सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस मामले में मंडल कारा के अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि एक कैदी की मौत अस्पताल में हुई है मामले की जांच किया जाएगा उसके बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।