बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-बंशीधर महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने सोमवार को गोसाईबाग मैदान कार्यक्रम स्थल,हेलीपैड के लिये महदे इया शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज के निकट स्थल का निरीक्षण किया.
स्थल निरीक्षण के बाद अनुमण्डल पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये कार्यक्रम स्थल पर क्या क्या व्यवस्था किया जा सकता है.बाहर से आये कलाकारों को ठहरने तथा पार्किंग की व्यवस्था कहाँ किया जा सकता है,इसकी जायजा लिया जा रहा है.इन सबकी जानकारी लेने के बाद उपायुक्त को प्रतिवेदित किया जायेगा.मौके पर पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार,थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह,नगर पंचायत कार्यालय के नाजिर दिलीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.