खरौंधी :
झारखंड आदिवासी कल्याण आयुक्त रांची के पत्र के आलोक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय ने खरौंधी प्रखंड के सभी शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वर्ग 8 में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का निःशुल्क साइकिल वितरण हेतु सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि.विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रों की कोटिवार संख्या उपलब्ध कराना है। जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण हेतु सूची उच्य पदाधिकारी के द्वारा मांग की गई है। ऐसे में आप सभी शिक्षक विहित प्रपत्र में प्रखंड संसाधन खरौंधी में सूची जमा करें।
ताकि सूची उपायुक्त गढ़वा को उपलब्ध कराया जा सकें। वर्ग 8 में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को समय पर निशुल्क साइकिल वितरण किया जा सके।