whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277162
Loading...


जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने बीएनटी संत मैरी को हराकर बना चैंपियन

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-23, 05:44 PM visibility 680
Share



 जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने बीएनटी संत मैरी को हराकर  बना चैंपियन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 21 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में आर के पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में स्कूल ब्राइट फ्यूचर को 9 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार और प्रतियोगिता में आठवीं बार चैंपियन बना जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने बीएनटी संत मैरी को हराकर पांच साल बाद फिर से चैंपियन बना। सभी विजेता उप विजेता टीम और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डीडीसी राजेश कुमार राय, संजय पांडे, अध्यक्ष मदन केशरी, उपाध्याय सुशील केशरी,धनंजय सिंह,नंद कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिन्हा, सियाराम शरण वर्मा, सिस्टर रोशना,पंकज सिंह,चंद्रभूषण सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, अशोक विश्वकर्मा और नवनीत शुक्ला ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में आर के पब्लिक स्कूल में पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित के 39 और सच्चिदानंद के 17 रनों के सहयोग से निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 149 रन बनाए। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से बलजीत ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी स्कूल ब्राइट फ्यूचर की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर यूसुफ के 45 फरहान के 25 रनों के सहयोग से 7 विकेट खोकर 140 रन ही बना पाए। आर के पब्लिक स्कूल की ओर से सौरव ने 2 विकेट प्राप्त किया। वहीं जूनियर जूनियर वर्ग के फाइनल में जूनियर वर्ग के फाइनल में जवाहर नवोदय विद्यालय में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आरिफ के 18 और आशीष के 15 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवर में 104 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उत्तरी बीएनपी संत मिलेगी टीम 52 रनों पर ही सिमट गए टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक में प्रवेश नहीं कर सका।
जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से ऋषभ ने चार विकेट प्राप्त किया। पुरस्कृत किये गए खिलाड़ी 21 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया।जिन्हें पुरस्कृत किया गया उनमे जूनियर वर्ग में मैन ऑफ द सीरीज जवाहर नवोदय विद्यालय के रोशन पाल, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार बीएनटी संत मैरी के अनुराग कुमार और मैन ऑफ द मैच सीरीज का पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय के ऋषभ को दिया गया।वही सीनियर वर्ग में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आर के पब्लिक स्कूल के सच्चिदानंद को, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार स्कूल ब्राइट फ्यूचर के यूनुस अंसारी, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार ब्राइट फ्यूचर के आकाश को और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर के पब्लिक स्कूल के अंकित कुमार को दिया गया।
डीडीसी ने कहा कि आपने जो सपना देखा है उसे पूरा करने के लिए आपको आज कसम खाने की जरूरत है। की हम अपने सपने अपने लक्ष्य को कैसे हासिल करें इसके लिए आपको कड़ी मेहनत और सच्ची लग्न की जरूरत है। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आज आप कहां खड़े हैं बल्कि जरूरी यह है कि भविष्य में आप कहां खड़े हो सकते हैं। इसलिए हमेशा खुद पर विश्वास रखें और क्या हासिल करना है केवल उस पर ही ध्यान केंद्रित करें। मुश्किलें किसी भी व्यक्ति को बेहतरीन इंसान बना सकती है बशर्ते उनका सामना विश्वास से किया जाए। उन्होंने कहा कि 21 साल पहले जिस सोच के साथ प्रतियोगिता शुरू किया गया है,उस सोच के लिए हम सोच के लिए हम शीश नवाते है। समाजसेवी संजय पांडे ने कहा कि 21 सालों से चल रहे हैं प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है,प्रतियोगिता के बेहतर संचालन में हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं।
अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि 21 सालों के सफर में प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं अपने पूर्व संरक्षक स्वर्गीय रामानंद सिंह के स्मृति में सीनियर का ट्रॉफी संचालित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी बेहतर थे उनमें 90 खिलाड़ी खास जो अपने स्कूल के लिए फाइनल मैच खेले हैं। उनमें चैंपियन बनने वाले टीम के खिलाड़ी स्कूल के लिए हीरो बने हैं। सचिव आनंद सिन्हा ने मैच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play