खरौंधी :
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत खरौंधी थाना पुलिस ने खरौंधी बाजार क्षेत्र में वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोड बाइक चालक को थाना प्रभारी अभय कुमार ने गांधीगिरी दिखाते हुए फूल माला पहनाकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।
साथ ही चेतावनी भी दी गई। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगातार दूसरा दिन चेकिंग सह जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। हेलमेट नहीं पाने वाले का कभी चालान काटकर तो कभी फूल माला पहनाकर लोगों को गलती का एहसास कराया गया।
साथ ही चार पहिया वाहन चालक को हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान चेकिंग अभियान में खरौंधी पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस के जवान शामिल थे।