भवनाथपुर :
प्रखंड के कैलान पंचायत के फुलवार गांव में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी को फुलवार धाम पर गर्म कुंड में नहाने दूर-दूर से पहुंचे लोग।
हर साल की भांति इस वर्ष ज्यादा संख्या में लोगों का भीड़ देखने को मिला।बता दें कि फुलवार धाम शिव जी का स्थान है जो यहां चारों दिशा में जंगल से गिरे हुए एक उच्च स्थान पर पहाड़ में गर्म कुंड है जो लोगों को आने के लिये आकर्षित करता है। दूर-दूर से नहाने और पूजा पाठ करने यहां लोग आते हैं। लोगों की मान्यता है कि इस गर्म कुंड में नहाने से अनेकों प्रकार के रोगों का नाश होता है। यह गर्म कुंड 20 फीट छोड़ा है जिसका कोई गहराई का अस्तित्व पता नहीं है।इसजे गहराई के लिए लोगों को बहुत नापने कि कोशिश की फिर भी असफल रहे हैं।
यहां पर ग्रामीणों की मदद से मंडप भी तैयार किया जा रहा है। मेला के सुरक्षा में पुलिस इंस्पेक्ट चन्दन कुमार प्रभारी थाना प्रभारी रामप्रसाद इंदवार एवं ए एसआई अभिमन्यु सिंह ,मुनेश्वर राम विरोधी के साथ पुलिस जवान सुरक्षा में लगे रहे। फुलवार धाम कमेटी के बृजेश यादव,आलोक यादव, ललन कुमार, दिलीप कुमार,मनदीप कुमार, संजय सिंह, मनोज यादव, उदय सिंह, विजय कोरवा,रमेश कोरवा,प्रभु सिंह सहित कई लोग मेला को सफल बनाने में लगे हुए है। यह मेला दो दिनों तक लगता है।