मझिआंव :
मकर संक्रांति के अवसर पर मझिआंव प्रखंड के बुढ़ी खाड़ बजरंगबली मंदिर के समीप पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है, जो मकर संक्रांति 14 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक मेला लगेगा,
इसके लिए मेला कमेटी का गठन भी राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी केशव नारायण दास के नेतृत्व में किया गया है,जिसके अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता को बनाया गया है। कमेटी अध्यक्ष श्री मेहता ने बताया कि यह मेला का आयोजन पांच दिवसीय चलेगा, जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ रही है, तथा बच्चों ,युवाओं के लिए झूला चरखी संहिता मेला में अनेकों खेलों का आयोजन किया जा रहा है।वही नगर पंचायत क्षेत्र के कोयल नदी के तट पर मेला घाट के बगल में स्थित शंखवा बाबा देव स्थल पर भी मेला का आयोजन 14 एवं 15 जनवरी को किया जाएगा, वही बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सेमरी मारे गुरु मंदिर पहाड़ के पास दो दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया है ,जिसमें मंदीर मे लोगों की सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ रही है।