whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272858
Loading...


पूर्वमंत्री केशरी के आवासीय कार्यालय पर शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Jan-23, 07:02 PM visibility 663
Share



पूर्वमंत्री  केशरी के  आवासीय कार्यालय पर शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी के चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय पर शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ स्व0 शरद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केसरी ने कहा कि विगत 12 जनवरी 2023 को 75 वर्ष की उम्र में शरद यादव का स्वर्गवास हो गया. समाजवादी राजनीति के बड़े खेमे के रूप में शरद यादव का इस दुनिया से चला जाना पूरे भारतवर्ष के लिए बहुत बड़ा क्षति है.वे सात बार लोकसभा व तीन बार राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर देश की सेवा किये हैं. ये तीन राज्यो से चुनाव लड़े व जीते जो इनके मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यवहार का परिचय दर्शाता है.श्री केसरी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के होते हुये भी सभी दलों के लोगो से मिल जुलकर कार्य करते थे.वे विपक्ष की बड़ी धुरी होते हुये भी उन्हें बड़बोलापन या किसी की आलोचना करना कभी नही आता था.शरद यादव अच्छे वक्ता होते हुये भी कटु बोलना,अधिक शोर शराबा करना इन्हें नही आता था.वे अपने चुनाव क्षेत्र में सरकारी संस्थानों का उपयोग कभी नही करते थे.वे 45 वर्ष तक केंद्रीय राजनीति से जुड़े रहे तथा कैबिनेट मंत्री रहते हुये भी ज्यादा समय संगठन में भी देते थे.1974 में वे जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीते.इतनी लंबी राजनीतिक जीवन में इनके दामन में एक भी धब्बा नही लगा.आज वे इस दुनिया में नही है,किंतु विपक्ष के बड़े नेताओं के मंच पर हाथ उठाना होगा तब शरद यादव की कमी अधिक सतायेगा. देश ने एक बड़े नेता को खो दिया.अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जनतांत्रिक गठबंधन में वे मंत्री रहे,जिनके रगों में समाजवादी सियासत बहती थी.श्रद्धांजलि सभा मे सीताराम जायसवाल,मथुरा पासवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क,नंदकिशोर प्रसाद, रामेश्वर राम,हीरा प्रसाद,सलीम अंसारी,सोबराती खां, बबलू जायसवाल, रमेश प्रसाद,अरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play