गढ़वा :
गढ़वा स्वर्गीय सच्चिदानंद चौबे के स्मृति के अवसर पर जिले में गरीब असहाय विकलांगो के बीच लगातार दो वर्षों से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश पाल एवं एसएनसी होटल के संचालक राजीव रंजन चौबे के द्वारा सैकड़ों कंबल एवं चूड़ा गुड़ तिलकुट का वितरण किया जाता है,
लगातार तीसरे साल भी 14 जनवरी 2023 को उन सभी असहाय गरीब विकलांग लोगों के बीच 300 कंबल एवं जुड़ा गुड का वितरण किया गया, कंबल वितरण के दौरान एसएनसी होटल के संचालक राजीव रंजन चौबे ने कहां की गढ़वा में जब निवाश किया तो यहां अपने व्यवसाय के रूप में एसएससी होटल की स्थापना कर लगातार लोगों को सेवा देने का कार कर रहा हूं , इसी बीच हमारे मन में एक गरीब असहयो के लिए सेवा करने का भाव उत्पन्न हुआ , जिसके बाद में समाजसेवी राकेश पाल से इसकी चर्चा की जिन्होंने इसे सराहनीय कदम बताते हुए, हमारा साथ दिया और हम लगातार 2 वर्षों से कंबल और चुरा गुड़ का वितरण करते आ रहे हैं , और इस वर्ष तीसरे साल भी 300 कंबल और चूड़ा गुड़ का वितरण असहाय गरीब के बीच कर रहे हैं , जिसे करने के बाद हमें बहुत ही सुखद अनुभव मिलती है, और लोगों का ढेर सारा आशीर्वाद प्यार भी मिलता है,
जबकि वही प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि हम सबसे पहले जिले वासियों से एवं सक्षम व्यक्तियों से निवेदन एवं अनुरोध करते हैं, कि आप ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़कर गरीब असहाय का मदद करें जिससे उनका भला हो सके और इस कड़ाके की ठंड में उनकी जान बच सके आज बहुत ही अच्छा कार्य एसएनसी होटल के संचालक राजीव रंजन चौबे के द्वारा किया जा रहा है, यह बहुत ही अच्छी पहल है ऐसे कार्य में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और मेरे और से भी पूरे गढ़वा वासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई एवं लोगों से अपील लोग जरूर एक दूसरे जरूरतमंदों को मदद करें कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैजनाथ सिंह संतोष मिश्रा संजीव चौबे विनोद जायसवाल मयंक त्रिपाठी हिमांशु मिश्रा गौरव मिश्रा वह मंच संचालन कर रहे कंचन साहू मौके पर उपस्थित थे।