गढ़वा :
गढ़वा 21वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने आर के पब्लिक स्कूल बंशीधर को 39 रनों से हराकर पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में स्कूल ब्राइट फ्यूचर का मुकाबला आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा के बीच होगा।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सेमीफाइनल मैच से पूर्व विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य कंचन साहू, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सुशील केशरी, अशोक विश्वकर्मा गढ़वा जिला के पूर्व कप्तान अनूप तिवारी, अनूप चौधरी और प्रणव शंकर झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आर के पब्लिक स्कूल वंशीधर ने टॉस जीतकर स्कूल ब्राइट फ्यूचर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ब्राइट फ्यूचर की टीम के सलामी बल्लेबाज इमरान और यूनुस ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत देते हुए पहले विकेट के रूप में 75 रन की साझेदारी की। 75 रनों की साझेदारी की बदौलत स्कूल की टीम ने निर्धारित ओवर मैं 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से इमरान ने 49 और यूनिस ने 14 रन बनाएं। आर के पब्लिक स्कूल की बंशीधर की ओर से पवन ने 4 विकेट प्राप्त किए। जवाबी पारी खेलने उतरी आर के पब्लिक स्कूल नगर की टीम की ओर से सत्यम को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं कर सके। सत्यम ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से आकाश ने 2.3 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार स्कूल ब्राइट फ्यूचर के आकाश कुमार को कंचन कुमार साहू और प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी ओर अजीत सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
इस मौके पर स्वाग विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने कहा कि क्षेत्र के विधायक सह मंत्री खेल के क्षेत्र में कई काम कर रहे हैं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण चल रहा है वही इंदौर स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है। सभी खेलों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है क्रिकेट को भी आगे ले जाने में कोई कसर कमी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है यह काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि मैं भी उच्च विद्यालय का पूर्ववर्ती छात्र रहा हूं। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी के अंदर प्रतिभा को देखकर विद्यालय में आपका चयन किया है और आज आप विद्यालय के लिए खेल रहे हैं आप अपने खेल का शत प्रतिशत दमखम लगा कर खेल को खेलें और अपने विद्यालय को चैंपियन बनाएं।
अगर आप बेहतर खेलते हैं तो आप का चयन जिला, राज्य और देश के लिए भी हो सकता है इसके लिए आपको अनुशासन कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। गढ़वा जिला के पूर्व कप्तान अनूप तिवारी ने कहा कि आज जिले में जितने भी क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं सभी इसी प्रतियोगिता के उपज हैं। पूर्व खिलाड़ी अनूप कुमार चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता बन चुका है और इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी ही जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रणव शंकर झा ने कहा कि खेल का यह महाकुंभ है जिसमें खिलाड़ी से लेकर दर्शक तक अपने आपको दूर नहीं रखना चाहते है। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, नवनीत उपाध्याय, सोनू, आयुष तिवारी, अभिमन्यु पाठक, विशाल, अभिषेक द्विवेदी ,मनोज तिवारी, प्रिंस खान ,आदित्य, सूर्या ,प्रभात सहित कई लोग शामिल थे।