whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270892
Loading...


चिकित्सक के लापरवाही से महिला की गई जान , रो रो कर हुआ बुरा हाल

location_on गढ़वा access_time 13-Jan-23, 06:47 PM visibility 651
Share



चिकित्सक के लापरवाही से महिला की गई जान , रो रो कर हुआ बुरा हाल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में हाथ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला रमना थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव निवासी रामनाथ साव की पत्नी राजमती देवी को 20 दिसंबर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। राजमती देवी का बाया हाथ का ऑपरेशन कराने की सलाह चिकित्सकों ने दिया था। महिला पति के अलावा और कोई और कोई दूसरा सहारा नहीं था। उसके पास ऑपरेशन के लिए पैसे भी नहीं थे। ऐसे में कुछ समाजसेवियों ने उपाधीक्षक और सिविल सर्जन से महिला का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत करने का आग्रह किया। लेकिन महिला का आयुष्मान योजना के तहत फिंगरप्रिंट नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनने में काफी परेशानी हो रही थी।
जिसके बाद कई समाजसेवियों के आग्रह के बाद ऑपरेशन के लिए अस्पताल प्रबंधन तैयार हुआ था। जिसके बाद वह सदर अस्पताल में भर्ती हो गई थी। समाजसेवियों के पैरवी के बाद 10 जनवरी को उपाधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मिलकर महिला का सफल ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद गुरुवार की सुबह 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजमती देवी को पहले से किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी। घर से बाहर शौच के लिए जाने के क्रम में वह गिर गई थी। जिसके कारण उसका हाथ टूट गया था। और हाथ का ऑपरेशन सदर अस्पताल में कराना था। और 10 जनवरी को उसका ऑपरेशन सदर अस्पताल में हुआ था। परिजनो के अनुसार ऑपरेशन के बाद भी उक्त महिला को होश नहीं आया।
अचानक गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को किसी चिकित्सक ने देखने नहीं आया। वही ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन कर रहे चिकित्सकों के द्वारा समय-समय पर बीपी जांच कराने के लिए भी स्वास्थ्य कर्मियों को सलाह दिया गया था। बावजूद ना तो चिकित्सक मरीज को देखने पहुंच रहे थे। ना तो स्वास्थ्य कर्मी। वही आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन होने के बाद भी दवा बाहर से खरीदना पड़ रहा था। जिसमें काफी रुपए खर्च हो गए। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मनीष मरीज के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज को पहले से ही हार्ड का पेशेंट था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play