मझिआंव :
उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के टरहे पंचायत के टरहे गांव में 102 पीएम आवास का चयन किया गया था, जिसमें 51 आवास पूर्ण किया गया है,
वही बाकी अपूर्ण है लेकिन 34 आवास के लाभुकों ऐसे हैं जो प्रथम किस्त का राशि लेकर भी प्रधानमंत्री आवास का नीव तक नहीं खुदाई की गई है, वैसे सभी लाभुकों को बीडीओ नितेश भास्कर के द्वारा नोटिस देते हुए 1 सप्ताह का समय दिया गया है घर बनाने का, अन्यथा दी गई किस्त की राशि वापस लिया जाएगा और नहीं देने पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, एवं जेल भेजा जाएगा, इस मामले को लेकर थाना के एएसआई आलोक कुमार पुलिस बल के साथ तथा पंचायत के पंचायत सचिव परमानंद प्रसाद के द्वारा सभी लाभुकों के घर- घर जाकर समझाया बुझाया गया है।
उक्त जानकारी पंचायत सचिव परमानंद प्रसाद ने दी।