मझिआंव :
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच पड़ताल की गई।
जिसमें पुरानी अस्पताल गहीड़ी मोड़ एवं ब्लॉक के पास अंबेडकर चौक के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया, जानकारी देते हुए थाना प्रभारी श्री महतो ने बताया कि बिना हेलमेट एवं शराब पीकर चलाने वाले वाहनों को जप्त किया गया है, जिसमें 5 मोटरसाइकिल को चलान किया गया है। इस जांच अभियान में ससस्त्र पुलिस बल मौजूद थीं।