whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267368
Loading...


ठेकेदार को विभाग के पदाधिकारी के साथ योजना के स्टीमेट लेकर आने के बाद ही काम लगाने का दिया निर्देश

location_on भवनाथपुर access_time 13-Jan-23, 05:39 PM visibility 656
Share



ठेकेदार  को विभाग के पदाधिकारी के साथ योजना के स्टीमेट लेकर आने के बाद ही काम लगाने का दिया निर्देश


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के बरवारी गांव में पीएचडी विभाग से नल-जल योजना के तहत निर्माणाधीन जलमीनार योजना में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनिमियत्ता उजागर होने पर योजना के निर्माण कार्य पर जिला परिषद रजनी शर्मा ने रोक लगा दी। योजना के निर्माण में लगे मजदूर और साईडिंग सुपरवाइजर राजकुमार राम को योजना के ठेकेदार को विभाग के पदाधिकारी के साथ योजना के स्टीमेट लेकर आने के बाद ही काम लगाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर स्थल जांच करने पहुंची जिला परिषद सदस्य को सुनील सिंह,गोरख प्रसाद यादव,विजय तुरिया,अनिल तुरिया,शिवकुमार तुरिया,सहित ग्रामीणों ने बतलाया कि ठेकेदार व विभाग की मिलीभगत से योजना में मनमानी तरीके से गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्य करा रहा है,और जब घटिया कार्य का ग्रामीण विरोध करते हैं,तो तानाशाही रवैया अपनाकर झूठा केस में फंसाने की धमकी देता है।
सभी ने कहा कि योजना में बोर 130-35 फिट कराया जा रहा है,वहीं चार फीट के बजाय एक फीट गहरा पाईप डालकर पानी की सप्लाई किया जा रहा है। साथ ही बगल के नाले से निकासी किया गया बालू और निम्न गुणवत्ता वाला गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा,जिससे योजना गुणवत्ता प्रभावित हो रहा है। जबकि मजदूर राजकुमार तुरिया और सरिता कुमारी ने संवेदक पर योजना में काम कराने के बाद मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया। जिसपर जिला परिषद सदस्य ने इसकी लिखित शिकायत जिला परिषद अध्यक्ष और डीडीसी गढ़वा से करके जांच टीम गठित करके निर्माणाधीन योजना की जांच कराने की मांग करेंगें। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मकरी के बरवारी गांव में पीएचडी विभाग ने नल-जल योजना के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से 14-14 लाख रुपये की लागत से दस जलमीनार का निर्माण करवा रही है।
जिसमें संवेदक द्वारा विभाग की मिलीभगत से भारी अनिमियत्ता बरत रही है,जिससे जलमीनार की गुणवत्ता प्रभावित हो रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play