भवनाथपुर :
भवनाथपुर के छहमईलवा के समीप बाईक और टेपों के बीच हुई टक्कर में बाईक सवार पिता-पुत्र मकरी के बरवाबांध निवासी लालो बैठा और पुत्र विनय बैठा घायल हो गये।
घायलावस्था में टेपों चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से लाकर भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास के द्वारा ईलाज किया जा रहा है।
घायलावस्था में विनय बैठा ने बताया कि वह घर से बाईक द्वारा पिता के साथ भवनाथपुर बाजार आ रहा था,कि छहमईलवा के समीप सड़क पर
अचानक से मोड़ कर रहे टेपों में बाईक की टक्कर हो गई,और हम दोनों गिर पड़े।