मेराल :
विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मेराल के तत्वधान में गुरुवार को दलेली उच्च विद्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती का आयोजन किया गया।
जयंती का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सौरभ सिन्हा शिक्षक अनिल कुमार और अभाविप के जिला संयोजक विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित किया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सौरव सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हम लोग युवा दिवस के रूप में मनाते हैं इनकी कही गई बातों से सीख लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए वही छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विकास कुमार ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद की जयंती विद्यार्थी परिषद की स्थापना काल से लेकर आज तक अपना आदर्श पुरुष मानकर निरंतर राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ रहा है इस जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे देश भर में आयोजन कर मनाया जा रहा है स्वामी विवेकानंद एक महान दार्शनिक व्यक्ति से जिन्होंने अपना अल्प आयु में ही इस देश के लिए संपूर्ण जीवन निछावर कर दिया था उनकी धर्म संसद का उद्घोष पूरे विश्व पटल पर भारत का गौरव स्थापित किया है।
उनके बताए गए मार्गों पर चल कर संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है उनके जन्म जयंती पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम जिज्ञासा कुमारी द्वितीय आनंद कुमार तृतीय सूरज कुमार का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रिया कुमारी राजन यादव आदित्य प्रजापति विशाल कुमार करण कुमार सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।