मेराल :
हासनदाग लखेया संपर्क मार्ग पर यूरिया नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में अवैध तरीके से बालू एवं पत्थर उत्खनन कर कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण में अवैध रूप से पत्थर व बालू का उत्खनन अभी भी जारी है लगातार खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक महकमा मौन साधे हुई है इससे संवेदक का मनोबल बढ़ा है।
लगातार अवैध उत्खनन जारी है। इधर ग्रामीणों का कहना है की यह पुल निर्माण कार्य बिल्कुल ही घटिया एवं त्रुटिपूर्ण साबित हो रहा है इस योजना में संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर नदी से अवैध उत्खनन कर पत्थर तोड़ाई कर प्रयोग किया जा रहा है अवैध उत्खनन मामले में संबंधित विभाग सुध नही ले रही हैं। जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और योजना स्थल पर देखने से भी पता चलता है क्योंकि लगभग महज 50फिट की दूरी पर नदी से पत्थर तुड़ाई किया जा रहा है।
अवैध उत्खनन मामले में पूछे जाने पर जिला खनन पदाधिकारी ने मौखिक में कहा कहा कि जांच कर करवाई किया जाएगा।