मझिआंव :
बीडीओ नितेश भास्कर ने गुरुवार को प्रमुख उप प्रमुख एवं सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों के साथ विकास कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी एक स्वर में पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि सरकार की तरफ से हम लोगों का चुनाव तो कराया गया,
परंतु हम लोग का हक एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है ।तथा विकास से संबंधित हम लोग को कोई जानकारी नहीं दी जाती है, जब ऐसा है तो सरकार को पंचायत समिति सदस्य की चुनाव कराना ही नहीं चाहिए था, प्रमुख आरती दुबे ने कहीं की पिछले माह दिसंबर में हुई बैठक में कुछ सूची की मांग की गई थी, परंतु पदाधिकारी के द्वारा यह कहकर आज तक सुची उपलब्ध नहीं कराई गई कि "सूचना अधिकार के तहत सूची की मांग करें तो सूची दी जाएगी" इस पर आक्रोश जताते हुए प्रमुख ने कही कि जब प्रखंड के प्रमुख के नाते सूचना मांगा जा रहा है तो पदाधिकारी मनमानी करते हुए सूचना देने के बजाय टालमटोल करते आ रहे हैं तो आम पब्लिक के साथ क्या होता होगा यह सोचने की बात है।
इधर बैठक कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने कहा कि वह सभी पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि को हमारे तरफ से पूरी तरह से मान-सम्मान दिया जा रहा है ,और आगे भी दिया जाएगा, रही बात विकास कार्यों से संबंधित तो उन्होंने कहा कि बिना कार्य धरातल पर हुए मैं किसी भी योजना में राशि नहीं दूंगा ,अगर हमें दबाव देते हैं तो भी ऐसा नहीं कर सकता हूं, हर हाल में चाहे मनरेगा योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना हो या अन्य विकास कार्य से संबंधित योजनाएं हो, बिना कार्य के वे किसी भी सूरत में उक्त योजना की राशि भुगतान नहीं करेंगे, कार्य करें इसके बाद पैसे की भुगतान की जाएगी ।वही प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे ने कहा कि हम सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों का पंचायत में भी कोई मान सम्मान नहीं है: जैसे स्कूल में मनमानी चल रहा है, जांच करने पर संबंधित स्कूल के शिक्षकों द्वारा के द्वारा अनेकों प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप पंचायत के समिति सदस्यों पर लगाए जाने लगते हैं।
इसपर बीडिओ श्री भास्कर ने कहा कि ऐसा कहीं कुछ नहीं है आप सबों का समान हक अधिकार है अपने-अपने संबंधित पंचायत में जन वितरण प्रणाली , स्वास्थ्य, चिकित्सा ,स्कूल सहित अन्य की जांच कर सकते हैं एवं उसमें अगर कहीं भी अनियमितता बरती जा रही है तो आप प्रखंड कार्यालय को सूचना दे सकते हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी एवं जिला को लिखित सूचना भेजी जाएगी, साथ ही प्रमुख प्रतिनिधि ने मामला स्कूल का उठाते हुए कहा कि मध्य विद्यालय रामपुर में हेड मास्टर रघुनाथ पांडेय के द्वारा कई हजार रुपये एमडीएम एवं प्रतिपूर्ति की राशि को बिना हिसाब-किताब दिए ही वे मेडिकल लगाकर लंबा छुट्टी लेकर बाजार घूम रहे हैं, तथा विडंडा स्कूल में भी एमडीएम की राशि पूर्व हेड मास्टर रामा सिंह ,अध्यक्ष संजोजिका के द्वारा प्रतिपूर्ति की राशि एवं एमडीएम की राशि का गमन करने की मामला उजागर होने,नव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोनपुरवा के टोला झपही स्कूल में एमडीएम के राशि को लेकर मामला उलझे हुए हैं, वहां पर पूर्व हेड मास्टर एजाज अहमद को प्रभार मुक्त करते हुए दूसरे शिक्षक दिलशाद अहमद को प्रभार देने का निर्देश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है।
इधर बीडियो ने सभी को आपसी सामंजस बनाते हुए विकास कार्य हर हाल में करने का बात कही। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, उप प्रमुख फुल- कली देवी, अनिल राम, राम गहन पासवान, गुलाब देवी, रीना देवी, संध्या देवी, ललिता देवी, समरीन खातून, शाहिस्ता खातून पंचायत समिति सदस्य के अलावे प्रधान सहायक लव कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद, कार्तिक उरांव तथा अशोक यादव, मसीहुद्दीन खान, मदन मोहन प्रसाद, शिव कुमार सिंह प्रेम शंकर दुबे एवं बीडीसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।