भवनाथपुर :
झारखंड सरकार के कृषि ऋण माफी को लेकर गुरुवार को भवनाथपुर पंचायत भवन में सभी नौ पंचायत के लिए ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उदघाटन प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजगीर राम, बीटीएम ओमप्रकाश गुप्ता, भवनाथपुर पंचायत मुखिया बेबी देवी ने किया। मौके पर कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ प्रज्ञा केंद्र के संचालकों ने एक साथ बैठ कर ई केवाइस का कार्य किया। इसकी जानकारी देते हुए बीटीएम ने बताया कि उच्च अधिकारी के निर्देश पर कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमे जिन- जिन कृष्क लोगो का ऋण माफी नही हो सका है वो सभी कृषक को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक के छाया प्रति एवं मोबाइल नंबर लेकर कैम्प में आकर एक रुपये की टोकन कटवाया गया।
उन्होंने ने कहा कि वैसे कृषक को अभी तक अपना इकेवाईसी नही कराए है वे 28 जनवरी से पहले प्रज्ञा केंद्र में जा कर अपना इकेवाईसी करा लें। इकेवाईसी कराने के बाद ही झारखण्ड सरकार ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने ने कहा कि वैसे किसान जो 31 मार्च2020 से पहले कृषि ऋण लिए है उनका स्टैंडर्ड खाता है उन कृषकों की सूची प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं कृषि मित्र के पास उपलब्ध है। इस मौके पर पूर्व विससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, कृषक मित्र पंचम साह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुनील राउत, भानु गुप्ता, अनुज पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।