whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27247838
Loading...


श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के पिपरडीह पैक्स में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का किया गया शुभारंभ

location_on बंशीधर नगर access_time 12-Jan-23, 06:24 PM visibility 659
Share



श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के पिपरडीह पैक्स में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का किया गया शुभारंभ


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के पिपरडीह पैक्स में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया. धान क्रय केंद्र का उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम,प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे,जिला परिषद सदस्य बाला रानी,प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ,मुखिया उषा देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया. इस अवसर पर प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने कहा कि हमारी सरकार की बराबर कोशिश रहती है कि किसानों को कैसे समृद्ध बनाया जाए. अभी सुखाड़ के मद्देनजर सरकार किसानों के खाते में सीधे पैसा जमा की है और इस विकट परिस्थिति में भी जो किसान धान का कुछ पैदावार कर पाए हैं उनकी खरीद के लिए भी आज धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया गया है.उन्होंने कहा कि सरकारी दर के अनुरूप धान की खरीद की जाएगी और आगे भी सरकार की कोशिश रहेगी कि किस रूप में किसानों को मदद किया जाए और कैसे उनकी आय में बढ़ोतरी की जाए, जिससे की किसानों की खेती लाभकारी हो सके. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि सरकार किसानों को हर सम्भव मदद पहुचाने का कार्य कर रही है.सुखाड़ को देखते हुए सरकार राहत राशि किसानों के खाते में डाल रही है.मौके पर पैक्स अध्यक्ष भारतेंदु दुबे उर्फ बाबुलाल दुबे, झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय ,मुकेश तिवारी, रविन्द्र प्रताप देव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play