(अपनी पोस्ट की गई खबरों पर हर पाठक / दर्शक के लिए कमाएँ)
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवा दिवस के रूप में मनाया गया भारत गौरव स्वामी विवेकानंद जयंती
बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में गुरुवार को भारत गौरव स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया.इसके बाद विद्यालय के छात्रओं के बीच स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर निबंध व चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुये थाना प्रभारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं ने जिस उत्साह से भाग लिया,यह सिद्ध कर दिया कि आज के युवा स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को जगतगुरू बनाना चाहते थे.युवाओं को इस दिशा में प्रयास करना होगा.विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सबिता गुप्ता ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम एक साथ महान आत्मा स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहे हैं. समारोह को अखिल शुक्ला ने भी सम्बोधित किया. मौके पर शिक्षक अकबर अली,संस्था के स्वयंसेवक पीयूष चौबे,ऋतु कुमारी,पूजा सिंह,बबिता कुमारी,धर्मेन्द्र कुमार,युवा मंडल के सदस्य शिवम चौबे,विभिन्न प्रखंडों के स्वयंसेवक व विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे.