गढ़वा :
21 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के किसी दिन जूनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीएनटी संत मैरी की टीम ने एनटीसीए स्कूल को 34 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बीएनपी संत मैरी का मुकाबला 14 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला जाएगा।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएनटी संत मैरी की टीम ने अक्षय के 32 और हर्ष के 17 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। एनटीसीए की ओर से दस्तगीर ने चार विकेट प्राप्त किया । 103 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी एनटीसीए की शुरुआत काफी खराब रही उसके चार बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। पांचवें विकेट के साझेदारी 49 रनों की हुई उसके बावजूद पूरी टीम 68 रनों पर ही सिमट गए टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर नीतीश ने 22 रन बनाए।
बीएनडी संत मैरी की ओर से अनुराग ने चार और अक्षय ने तीन खिलाड़ियों को आउट कर जहां उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया वही अपनी टीम को फाइनल मैं प्रवेश दिला दिया। मैच से पूर्व डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएनपी संत मैरी के अक्षय को डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार ने कहा कि
खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए।इन्होंने यह भी कहा कि खेल-खेलने से जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों में भी लगना चाहिए। मौके पर अजीत सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी, मुकेश कुमार सिन्हा, संजीत कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, विशाल कुमार, मनीष उपाध्याय प्रिंस खान, अमित उपाध्याय और असलम मौजूद थे।