भवनाथपुर :
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के साथ-साथ पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में भैया बहनों ने अंग्रेजी व हिन्दी में स्वामी जी के जीवनी के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आरती दीदी ने कहा कि विवेकानंद जी हमारे विचारों में सदैव जीवित रहने चाहिए, तभी हम एक विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणा पुंज है। हमें उनसे बहुत कम आयु में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। पूर्व छात्र संजीव कुमार ने भैया बहनों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें इस बात से अवगत करवाया युवा किस तरह भटक रहा है और उन्होंने इस भटके हुए युवा को कैसे वापस लाया जाए संजीव ने यह भी कहा की भैया बहनों को कौशल विकास के लिए अगले सत्र में अनेक तरह के कार्यक्रम उनके द्वारा आयोजित किया जायेगा इसकी योजना बनाई जा रही है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने पूर्व छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनके विद्यालय आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद हमेशा से भारत हृदय सम्राट रहे। प्रधानाचार्य ने भी कहा की स्वामी जी जैसे महान पुरुष ही है जिसकी वजह से हमारी संस्कृती बची हुई है उन्होंने ये भी बताया की 19 जनवरी को रांची में पूर्व छात्र समेलन आयोजित किया जाना है जिसमे हमारे विद्यालय के कई पूर्व छात्र भाग लेंगे। धन्यवाद ज्ञापन आचार्य समीर कुमार द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य दीदी व, कर्मचारी बंधु उपस्थित थे।