whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27229504
Loading...


श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन कराने संबंधी तैयारियों को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक

location_on गढ़वा access_time 11-Jan-23, 06:17 PM visibility 760
Share



श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन कराने संबंधी तैयारियों को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) के तहत नगर उंटारी में श्री बंशीधर महोत्सव (राजकीय महोत्सव) का आयोजन कराने संबंधी तैयारियों को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक संपन्न की गई। बैठक में मुख्य रूप से पलामू संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद वीडी राम, उप विकास आयुक्त गढ़वा राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य उपस्थित थें। उपायुक्त श्री घोलप द्वारा उक्त राजकीय महोत्सव की तैयारी हेतु बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी आवश्यक सुझाव पर चर्चा की गई।
श्री बंशीधर महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन हेतु माह फरवरी 2023 में अथवा माह मार्च 2023 में तिथि निर्धारित कर महोत्सव को मनाने हेतु सहमति जताई गई। श्री बंशीधर महोत्सव आयोजित कराने हेतु आवश्यक सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए एक कमेटी गठन करने का प्रस्ताव रखा गया। उक्त महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित कराने हेतु माननीय सांसद महोदय ने प्रतिबद्धता जाहिर की। मंदिर को सजाने संवारने की प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, अतिथियों के रुकने, लाइटिंग व मुख्य अतिथियों के आगमन हेतु पार्किंग, हेलिपैड निर्माण आदि की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। महोत्सव को रंगारंग रूप देने के लिए बॉलीवुड स्तर के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों के प्रस्तुतीकरण हेतु भी निर्णय लिया गया।
अप मौके पर उपायुक्त श्री घोलप द्वारा इवेंट्स आयोजित कराने को लेकर निविदा प्रक्रिया, बाहरी कलाकारों से संपर्क करने एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी प्रस्तुतिकरण करने हेतु चयन समिति का गठन करने हेतु तिथि निर्धारित करने की बात कही गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play