whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27228760
Loading...


भाजपा नेता ने बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बांटे कंबल व मिठाईयां

location_on गढ़वा access_time 11-Jan-23, 05:47 PM visibility 658
Share



भाजपा नेता ने बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बांटे कंबल व मिठाईयां


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के 65 वें जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज प्रसाद गुप्ता ने जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया एवं आमजनों को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी। श्री गुप्ता ने मेराल प्रखंड एवं गढ़वा ग्रामीण के छतरपुर,कोरवाडीह,करकोमा एवं अरंडी पंचायत अंतर्गत आधा दर्जन गांव के पिछड़ा,दलित एवं आदिवासी बस्तियों में जाकर 101 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि दृढ़ एवं मजबूत इच्छाशक्ति के धनी बाबूलाल मरांडी जी का जन्मदिन हम कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि गरीबों के प्रति समर्पण की भावना उनसे सीखने को मिलती है।
भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद अगर मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 साल तक बाबूलाल मरांडी होते तो देश के नक्शे पर झारखंड विकसित राज्य के रूप में रहता परंतु ढाई साल के बाद ही मरांडी जी के साथ राज्य के स्वार्थी नेता साजिश कर उन्हें अपदस्थ कर दिया।उन्होंने गरीबों से अपील किया कि इस राज्य का युवा, महिला,मजदूर,किसान एवं व्यापारियों का भला बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही हो सकता है वरना वर्तमान हालात किसी से छिपी नहीं है अब जरूरत है झारखंड में भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लिया जाए। मौके पर भाजपा नेता रामलाल भुईहर, केशवर विंद,सुमेर चौधरी,संतोष चौधरी,चिंता देवी,सोनम देवी,सोनू गुप्ता,महेंद्र राम,बलराम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play