whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201138
Loading...


जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने ए आर डी पब्लिक स्कूल को 31 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

location_on गढ़वा access_time 11-Jan-23, 05:27 PM visibility 663
Share



 जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने ए आर डी पब्लिक स्कूल को 31 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 20 वे दिन जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय में ए आर डी पब्लिक स्कूल को 31 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में टॉस जीतकर जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरिफ के 18 और अभिषेक के 17 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 91 रनों का स्कोर खड़ा किया। ए आर डी पब्लिक स्कूल की ओर से आदित्य ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी ए आर डी पब्लिक स्कूल रोशन पाल के घातक गेंदबाजी के समाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 60 रनों पर ही सिमट गई ए आर डी की ओर से नेकी ने 15 और गुलाम ने 10 रन बनाए। रोशन पालने नवोदय की ओर से गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोशन पाल को गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय सिंह प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी और सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय सिंह ने कहा कि आप लोग स्कूल लेवल के क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं आपके अंदर काफी प्रतिभाएं हैं। बड़े खिलाड़ी बनना है तो आपको कड़ी मेहनत के साथ-साथ बेहतर अनुशासन की जरूरत है तभी आप बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता राज्य का सबसे बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखकर प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, अमित उपाध्याय ,नवनीत दुबे, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार, मोहशीन अंसारी,आलोक, सूर्या ,अभिषेक द्विवेदी, सुमित मिश्रा ,विशाल कुमार, मनीष उपाध्याय, प्रिंस खान और मनोज तिवारी मुख्य रूप से शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play