रास्ता विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट
सभी घायल भवनाथपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती
भवनाथपुर: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी के छावनी टोला में रास्ता निकालने के विवाद को लेकर सोमवार को दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भवनाथपुर में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।
प्रथम पक्ष से पुकुल यादव, पत्नी मीना देवी, पुत्री सुषमा कुमारी तथा पुत्र पृथ्वी कुमार और सुमन कुमार का नाम शामिल है।
जबकि दूसरे पक्ष से सुनेश्वर प्रसाद यादव, पत्नी ललिता देवी, पुत्र चन्दन प्रसाद यादव तथा पुत्री सोनी कुमारी का नाम शामिल है।
सभी घायलों को इलाज के लिए परिजनों द्वारा भवनाथपुर के सीएचसी अस्पताल में लाया गया है, जहां पर इलाज जारी है।
घटना के संबंध पुकुल यादव ने बताया कि घर के समीप हमारे जमीन में रास्ता निकालने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में लाठी-डंडे और टांगी से वार कर घायल कर दिया है।
वहीं आशीष कुमार ने बताया की मेरे घर में ऑटो है, उसे ही घर तक पहुंचने के लिए रास्ता निकालने की बात हो रही थी, तभी लाठी और डंडे से वार करके घायल कर दिया।
स्थानीय थाना के कर्मी अस्पताल पहुंचकर घायलों से फर्द बयान लेकर जांच में जुट गए हैं।