whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474136
Loading...


ऐतिहासिक श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री का संकल्प

location_on गढ़वा access_time 11-Jan-23, 04:32 PM visibility 686
Share



ऐतिहासिक श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री का संकल्प


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : झामुमो प्रवक्ता धीरज कुमार दूबे ने कहा कि इस बार श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक होगा। आगामी महोत्सव के स्वरूप और तैयारी को लेकर सोमवार को जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद श्री दूबे ने बताया कि खतियानी जोहार यात्रा के सिलसिले में गढ़वा आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐतिहासिक श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन का संकल्प व्यक्त कर चुके हैं। गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर महोत्सव के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और उसकी सफलता से जुड़े एक एक बिंदु पर काम कर रहे हैं। बैठक में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित धीरज कुमार दूबे ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर खासा जोर दिया।
उन्होंने कुछ आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में श्री दूबे ने जानकारी दी कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को को पत्र लिखकर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थान नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन, सिविल कोर्ट, उपकारा प्रखंड, अंचल, अस्पताल, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, थाना, महिला थाना, सभी बैंक, डाकघर समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों का नाम बदलकर श्री बंशीधर नगर करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से श्री बंशीधर मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को प्रकाश में लाने के लिए देश के दूसरे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल काशी, मथुरा, अयोध्या की तरह नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन भवन और प्लेटफॉर्म पर श्री बंशीधर मंदिर के प्रारूप को दर्शाने के लिये जिला के पहल करने का अनुरोध किया।
श्री दूबे ने महोत्सव के पूर्व रेलवे स्टेशन से एनएच 75 और भवनाथपुर रोड में स्ट्रीट लाईट, एनएच 75 से श्री बंशीधर मंदिर तक स्थाई स्ट्रीट लाइट लगाने, मंदिर परिसर में लगे खराब स्ट्रीट लाइट को बदलकर दुरुस्त करने व श्री बंशीधर नगर शहर के हनुमान चौक भवनाथपुर मोड़ के निकट और चेचरिया पुल के पास स्थापित हाई मास्ट लाइट को चालू करने पर जोर दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play