whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474678
Loading...


15 वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु हुई जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

location_on गढ़वा access_time 10-Jan-23, 06:47 PM visibility 651
Share



15 वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु  हुई जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की  बैठक


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न की गई। उप विकास आयुक्त श्री राय के द्वारा सर्वप्रथम जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्राप्त आवंटन के आलोक में पीएचसी एवं सीएचसी भवन निर्माण हेतु समीक्षा की गई। 15वें वित्त मद अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण हेतु 476 करोड रुपए जिला परिषद को प्राप्त हुआ था, जिसके आलोक में स्वास्थ्य उप केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण प्रस्तावित है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित सूची के अनुसार चिनिया पीएचसी, गोबरदाहा एचएससी, कोनमंडरा, एचएससी, पचपड़वा एचएससी, जरही एचएससी, पतीला एचएससी, कुंबाखुर्द एचएससी एवं सरकोनी एचएससी प्रस्तावित है, जिसमें जरही एवं पतीला में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है एवं सरकोनी, कुम्बाखुर्द उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं है, जिसे अंचल अधिकारी से भूमि प्रतिवेदन प्राप्त करने हेतु निर्णय लिया गया।
चिनिया पीएचसी निर्माण हेतु पूर्व में बने आधे अधूरे पीएचसी के स्थान पर सगमा में पीएचसी निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। रमकंडा के गोबरदाहा में एचएससी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है जिस पर निविदा कराने का निर्णय लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत मंझिआंव में उपलब्ध आवंटन से जीर्णोद्धार कराने लायक कोई भवन उपलब्ध नहीं है, नया भवन निर्माण कराया जा सकता है एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में भी उपलब्ध आवंटन से जीर्णोद्धार कराने लायक कोई भवन उपलब्ध नहीं है, नया भवन निर्माण कराया जा सकता है। मौके पर निदेशक, डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, सिविल सर्जन अनिल कुमार ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव निकिता बाला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे एवं अन्य उपस्थित थें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play