बंशीधर नगर :
इंडोर स्टेडियम, रामा साहू हाई स्कूल का प्रांगण (कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र ) गढ़वा में युवा दिवस स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता 2023का आयोजन किया गया!
विदित हो कि पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला खेल कार्यालय गढ़वा की ओर से आयोजित इस युवा दिवस स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता 2023 का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निसांत एवं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक अनिता दत्त और रेखा चौबे तथा अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सामाजिक सुरक्षा निदेशक ने कहा कि स्वामी जी की जीवनी अपने आप में एक मिसाल है और विशेष रूप से युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाने की आवश्यकता है उनका सीधा सा संदेश है कि हमारी प्राथमिकता में सबसे पहले देश और देश हित होना चाहिए हमें देश के लिए जीना और देश के लिए मरना चाहिए आप सभी युवा हैं देश के भविष्य हैं खास करके सभी खिलाड़ी हैं तो जितना आप अपना समाज को देश को दे सकते हैं सम्मानित होने का पल दीजिए और समाज का एक अच्छा नागरिक बनी है कार्यक्रम को रेखा चौबे अनिता दत्त ने भी संबोधित किया और स्वामी जी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है और अपने आचरण में उतारने की भी जरूरत है।
कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के युवा एवम् युवती ने भाग लिया, तथा खेल से संबंधित सवालों का उत्तर देते हुए प्रिया दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कार्तिक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि रांची भेजने हेतु स्टैंडबाई में और कुल 3 नाम को सुरक्षित रखा गया है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय प्रशिक्षक अरविंद दुबे लल्लन पहलवान प्रभात रंजन तिवारी कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह बास्केटबॉल संघ के सचिव किशोर कुणाल पासवान विभागीय कंप्यूटर ऑपरेटर ललन कुमार कुश कुमार के साथ ही सैकड़ों की संख्या में युवा एवं युवती प्रतियोगिता में सहभागिता की है।
प्रतिभागीयों से प्रतियोगिता अस्थल पर कुल 20 खेल के सवाल पूछे गए उपस्थित युवा एवं युवतियों ने अपने-अपने उत्तर दिए जिनमें
प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2023 के लिए
रांची भेजा जाएगा,
जो गढ़वा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
उक्त जानकारी जिला खेल कार्यालय गढ़वा के द्वारा दी गई।