बंशीधर नगर :
पुलिस ने लोहा चोरी कर बेचने के लिए सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज ले जा रहे दो चोर को लोहा लदे टेंपो के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार लोहा चोर मोहम्मद खुर्शीद मंसूरी पिता स्व मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी ग्राम चेचरिया व सफी अहमद खलीफा पिता मुस्लिम खलीफा ग्राम पूरनानगर के विरुद्ध थाना कांड संख्या 8/23 धारा 379, 414 व 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि 9 जनवरी की रात करीब 2 बजे एक टेंपो संख्या जे एच 14 जी 1781 में दो बड़े-बड़े लोहा का एंगल विंढमगंज की ओर ले जाते पुअनि चंद्रदेव कुमार ने देखा। जिसे रोककर पूछताछ किया गया।
इस दौरान टेंपो के मालिक मोहम्मद खुर्शीद मंसूरी ने कोई वैध कागजात नहीं दिखाया और ना ही संतोषजनक जवाब दिया। आगे पूछताछ के क्रम में मोहम्मद खुर्शीद मंसूरी ने बताया कि मैं और मेरा साथी सफी अहमद खलीफा मिलकर लोहे के एंगल को हलिवंता से जमुआ जाने के क्रम में रेलवे पुल के पास से चोरी कर विंढमगंज उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। साथ ही ऐसी चोरी पहले भी कई बार कर चुके हैं।