कांडी: कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ जोहन टू डू ने प्रखंड के सभी किसान मित्रों के साथ बैठक किया।
बैठक में कृषि संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ साथ फसलों तथा वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी के आक्रमण से बचाव को लेकर विशेष रुप से जोर दिया गया। टीडी दल का हमला होने की संभावना को लेकर टिड्डी दाल के हमला से बचाव हेतु किसान मित्रों को निर्देश दिया गया की, जिस क्षेत्र में हजारों की संख्या में टिड्डी दल का आगमन हो वहां ध्वनि प्रदूषण जैसे डीजे साउंड बॉक्स ढोल टीनं जोर-जोर से पीट कर ध्वनि करें, ताकि ध्वनि की आवाज सुनते हैं टिड्डी दल उस क्षेत्र से भाग जाएं।
साथ साथ सभी किसान मित्रों को निर्देश दिया गया कि सभी किसान मित्र गांव स्तर पर सकुशल सुयोग्य पांच खेतिहर किसानों का एक समूह बनाएं।
वहीं पांच समूह के लोग टीडी दल से बच बचाव करेगा, साथ साथ किसानों के फसलों को बचाने हेतु विभाग द्वारा कई प्रकार का दवा स्प्रे मशीन भी किसानों के बीच मुहैया कराया जाएगा।
मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रभारी कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, केरला में किसान मित्र रविकांत तिवारी, संतोष कुमार, राम संजय कुमार, चौबे धनंजय कुमार, राजीव कुमार तिवारी, संदीप कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार शुक्ला, सुधांशु चौबे, राकेश कुमार, प्रदीप प्रजापति, विनोद राम, सुनील पाल, जयप्रकाश नेता, दिलीप कुमार, नीरज कुमार दुबे, जय मंगल कुमार, राजकिशोर यादव, विकास कुमार सिंह, शंभू कुमार एवं पवन कुमार के अलावे अन्य कई किसान मित्र मौजूद थे।