whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270773
Loading...


गढ़वा के चिकित्सक डॉ विकास केशरी की बड़ी उपलब्धि, विदेश में पाई सफलता

location_on गढ़वा access_time 05-Jan-23, 06:41 PM visibility 675
Share



गढ़वा के चिकित्सक डॉ विकास केशरी की बड़ी उपलब्धि, विदेश में पाई सफलता


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : गढ़वा शहर के मुख्य पथ निवासी डॉ विकास कुमार केशरी ने चिकित्सीय जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। गढ़वा के रामा साहू विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ विकास अब रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स, इंग्लैंड एवं यूरोपियन बोर्ड ऑफ़ कार्डियोथोरेसिक सर्जन्स यूरोप से फेलोशिप (शोधकार्य) प्राप्त करने वाले संपूर्ण झारखंड प्रदेश के पहले और एकमात्र हार्ट सर्जन बन चुके हैं। रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स इंग्लैंड, एडिनबर्ग, आयरलैंड एवं ग्लासगो द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाने वाली कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की फ़ेलोशिप की परीक्षा में डॉ विकास ने सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि रॉयल कॉलेजों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सकों के लिए दो चरणों में यह परीक्षा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है।
इस परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स इंग्लैंड / एडिनबर्ग /आयरलैंड की प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की जाती है। कोरोना महामारी के चलते तीन वर्षों तक स्थगित रहने के बाद इस परीक्षा के अंतिम चरण का आयोजन इस वर्ष यूरोप के माल्टा में किया गया था। इस परीक्षा में इस वर्ष भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, आस्ट्रेलिया, इराक़, संयुक्त अरब, नाइजीरिया एवं अन्य देशों के 50 से अधिक हार्ट सर्जन सम्मिलित हुए थे। डॉ विकास ने इस सत्र की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वहीं इंग्लैंड के लंदन में आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह में डॉ विकास को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स की फेलोशिप (एफआरसीएस ) से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ विकास इसके पूर्व वर्ष 2019-21 में यूरोपियन बोर्ड ऑफ़ कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की अंतरराष्ट्रीय परीक्षा के लिस्बन (पुर्तगाल) व लंदन में आयोजित दोनों चरणों में सफलता प्राप्त कर यूरोपियन बोर्ड ऑफ़ कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की फेलोशिप भी अर्जित कर चुके हैं। डॉ विकास केशरी ज़िले के हर्ट से संबंधित रोगियों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। डॉ विकास द्वारा स्थानीय ग़ैर सरकारी संस्थाओं की सहायता से पिछले कई वर्षों से निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर का आयोजन स्थानीय ज्ञान निकेतन विद्यालय के प्रांगण में प्रत्येक माह में किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों में क्षेत्र के कई निर्धन रोगियों की सफल हृदय शल्य क्रिया डॉ विकास के द्वारा निःशुल्क अथवा आर्थिक सहयोग प्रदान करवा कर की जा चुकी है।
डॉ विकास ने छोटे चीरे से हृदय शल्य क्रिया करने में भी दक्षता अर्जित कर चुके हैं। उनके इस कौशल का लाभ स्थानीय रोगी उठा रहे हैं। डॉ विकास इस माह 15 जनवरी को पुनः अपने निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर के लिए गढ़वा में उपलब्ध रहेंगे। डॉ विकास की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व एवं हर्ष व्यक्त करते हुए उनके पिता काशीनाथ केशरी एवं माता कंचन देवी ने इसे उनकी वर्षों की लगन एवं कड़े परिश्रम का परिणाम बताया। उनकी इस उपलब्धि से उनके स्थानीय शिक्षकों, परिजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी। बधाई देने वालों में शिक्षक सुशील केशरी, मदन केशरी, मित्र विवेक पांडेय, दिव्या नंद श्रीवास्तव, विवेक सिंहा, नवनीत शुक्ल, संतोष अग्रवाल, डॉ पीडी तिवारी, डॉ गौरव विक्रम, रश्मि रत्नम, रंजना भारती, रेणु कुमारी, सुनीता कुमारी, साजिद अख्तर, अविषेक विक्की, बृजेश केशरी, मनोज ओझा, सीए दिनेश कमलापुरी, अधिवक्ता रवि शंकर प्रसाद, प्रोफेसर अम्बरीष गौतम, नवीन शर्मा एवं दिलीप पाठक आदि के नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play