खरौंधी :
विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए खरौंधी बीआरसी भवन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसका अलोकन बीईईओ विजय कुमार पांडेय ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय अविष्कार एवं नावचार के अंतर्गत कक्षा 6से 8 एवं कक्षा 9 से 12 के छात्र,छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक टीम में बीईईओ विजय कुमार पांडेय, बीआरपी राजेन्द गुप्ता,पंकज कुमार,शिक्षक नीरज कुमार दुबे, ब्रिजविहारी द्विवेदी ने छात्र छात्राओं द्वारा तैयार माडलों का अवलोकन किया। छात्राओं ने माडल से जुड़े हर पहलु की जानकारी दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट उच्य विद्यालय तोरेलावा के कक्षा दस के गौतम कुमार एवं विकास कुमार को प्रथम स्थान निर्णायक के द्वारा दिया गया।
प्लस टू उच्च विद्यालय राजी के इंटर की छात्रा प्रिया कुमारी को द्वितीय, एवं प्लस टू उच्च विद्यालय राजी के नवी कक्षा की छात्रा निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तीनों प्रतिभागी को बीईईओ के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मौके पर बीपीएम नवीन प्रकाश, लेखपाल प्रदीप कुमार शुक्ला, शिक्षक राजनंदन राम,मोतीचंद जायसवाल, गोविंद उराँव,अरविंद साह,सत्यप्रकाश यादव,उदेश पासवान,सुनील ठाकुर,सतेंद्र दास,जमाल उद्दीन, मो जमालुद्दीन सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे।