गढ़वा : रमुना प्रखंड अंतर्गत ग्राम गम्हरिया के रामकिशुन यादव उम्र 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय प्रभु यादव जो कल अपने बथान बारपानी से गम्हरिया आने के क्रम में गोविंद बांध तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।
आज सुबह 7:00 बजे बड़ी मशक्कत के के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद रमुना थाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
गढ़वा सदर हॉस्पिटल में उनका पोस्टमार्टम किया गया तत्पश्चात शव को ग्राम गम्हरिया के लिए भेजा गया।