सगमा :
सगमा बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी सत्यम कुमार के द्वारा प्रखण्ड के मकरी गांव निवासी सोनू कुमार पर सरकारी काम मे बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है ।
थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि विगत छः दिसम्बर 2022 को पूर्वाहन 3 बजकर 35 मिनट पर सोनू कुमार पिता महेंद्र कुषवाहा अन्य आठ दस लोगो के साथ जिनका नाम नहीं मालूम के द्वारा अधोहस्ताक्षरी के कक्ष में घुसकर गाली गलौज के एवं धक्का मुकी की गई । साथ ही प्रखण्ड एवम अंचल से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात को फाड़ दिया गया । साथ ही धमकी दी गई कि आपको प्रखण्ड में सही से काम नहीं करने देंगे आरोपी आग्नेयास्त्र लेकर आया था ।
इसके बाद आग्नेयास्त्र को लहराते हुए कहा गया कि आपको जान से मार देंगे । अतः अनुरोध है कि उक्त आलोक में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा की जाए ।
इधर इस संबंध पूछने पर सोनू कुमार का कहना है कि बीडीओ सत्यम कुमार के द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है मैं उस दिन लगभग साढ़े तीन बजे दिन में अपने जमीन का औन लाइन करने के विषय बात करने गया था जबकि बीडीओ के द्वारा थाने में दिए आवेदन में समय को 3 बजकर 35 मिनट पूर्वाहन दिखाया गया है जो सुबह का समय होता है बीडीओ के द्वारा दिखाया गया समय आवेदन को कटघरे में खड़ा कर रहा है ।साथ ही औन लाइन करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की गई जिसे मैंने देने से इनकार कर दिया ।इसी को लेकर बीडीओ ने बदले की भावना से प्रेरित होकर झूठा आरोप लगाकर केस में फसाया जा रहा है ।
इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहोदय से आग्रह है कि इसकी निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्रवाई किया जाए ।।