बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने ऋण प्राप्त महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बैठक कर ऋण का सही उपयोग करने से सम्बंधित जानकारी दिया.बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा सभी महिला स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ स्वरोजगार से जोड़ने की पहल पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराकर लोगो का व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में नगर पंचायत हमेशा तत्पर है.उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत एन यू एल एम के तहत हर आवश्यक कार्य किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि एन यू एल एम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को आवश्यक दिशा निर्देश तथा स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को 9लाख 25 हजार का ऋण इसी सप्ताह उपलब्ध कराया गया है.बैठक में सीएमएम अमित पांडेय,सीआरपी सुनीता देवी,उजाला महिला स्वयं सहायता समूह,सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह,साक्षी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अन्य उपस्थित थे.