गढ़वा :
गढ़वा डंडा थाना क्षेत्र के छप्परदगा गांव निवासी रमेश चंद्रवंशी उसकी पत्नी निर्मला देवी उसकी पुत्री रीता देवी एवं पूनम कुमारी मारपीट की घटना में घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है।
घटना के संबंध में रमेश चंद्रवंशी ने बताया कि उसके गांव के बृज किशोर चौधरी की पुत्री किसी के साथ घर से भाग गई थी इसी बात को लेकर पूनम कुमारी पर उस लड़की का भगाने का आरोप लगाकर अजय चौधरी आलोक चौधरी बिहारी चौधरी श्यामलाल चौधरी रामनाथ चौधरी मनदीप चौधरी ने उसे मारपीट कर रहा था इसी दौरान रमेश चंद्रवंशी निर्मला देवी रीता देवी आदि ने उसे बीच बचाव करने का या तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया घटना के बाद रमेश चंद्रवंशी ने डंडा थाना में के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है