गढ़वा :
गढ़वा बुधवार की रात में दंडाधिकारी विकास कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, प्रसव, सर्जिकल वार्ड का औचक निरीक्षण किया।
साथ ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, सहायकों और कर्मियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में रात्रि ड्यूटी में डॉ अमित कुमार उपस्थित थे उसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी जायजा लिया बताते चलें कि डीसी रमेश घोलाप के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सूचिका की शुरुआत की गई है उस दौरान सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए सुधार कार्य शुरू किया गया है उसमें सरकारी अस्पताल निर्धारित समय पर चिकित्सा और चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी पर रहना सुनिश्चित करना भी शामिल है उसके लिए सप्ताह में प्रत्येक दिन 7 पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया है जो रात में सदर अस्पताल का निरीक्षण कर डीसी को रिपोर्ट सकते हैं