भवनाथपुर :
प्रखंड के दो पंचायतों में पूर्व जिला परिषद के उमीदवार नीरज चौबे के पिता समाजसेवी सह सेल से सेवा निर्वित कर्मचारी शुशील चौबे ने गुरुवार को गरीब असहाय विरिधो के बीच तीन सौ कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर शुशील चौबे ने कहा कि इस समाज मे कोई भी वेक्ति जनप्रतिनिधि वृद्ध असहाय को सहयोग नही करते है ।शिर्फ़ चुनाव आने के समय मे कुछ लोग चिकनी चुपड़ी वादा करते है और वोट के लिए क्षेत्र भर्मण करते है वोट समाप्ति के बाद फिर पांच वर्षों तक इनके शुख दुख व जरूरतों के बारे में कोई नही सोचता । सरकार की ओर से गरीबो को मिलने वाला कम्बल जनसंख्या के अनुसार ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है ।उसमें भी लोग गरीबो के हक पर डाका दाल रहे है ।
इस कंपकपी ठंढ में वृधो को देखकर बहुत ही दुख होता है इस लिए मै सेवा भाव से पूरे भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में भर्मण कर गरीब असहायों के बीच कम्बल वितरण करने का निर्णय लिया है । गुरवार को अरसली दक्षिणी के बनखेता व क्वाटर टोला पर कम्बल वितरण किया गया ।कम्बल पाकर सभी वृद्ध काफी खुश होकर शुशील चौबे को दिल से दुआ आशीर्वाद दिया वृधो के चेहरे पर मुश्कान देखी गई ।