बंशीधर नगर :
जमा दो उच्च विद्यालय श्री बंशीधर नगर में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई।
इसमें सर्वसम्मति से विद्यालय परिसर से एक सप्ताह के अंदर सभी दुकान को हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस देने, एक सप्ताह के अंदर दुकान नहीं हटाने पर बलपूर्वक दुकान हटाने, 15 दिनों के अंदर सभी दुकानदार को होल्डिंग टैक्स के साथ बकाया दुकान का किराया विद्यालय में जमा करने के लिए नोटिस देने, होल्डिंग टैक्स के साथ किराया जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने व उनके सभी बैंक खाते को फ्रीज करने तथा विद्यालय व छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। समिति के उपाध्यक्ष सह एसडीओ आलोक कुमार ने कहा कि नोटिस मिलने के सप्ताह भर के अंदर यदि दुकानदार दुकान खाली नहीं करते हैं तो बलपूर्वक दुकान हटाया जाएगा।
सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय सचिव व जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराना है। समिति सचिव सह प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय परिसर के दुकानदारों द्वारा 3-3 नोटिस दिए जाने के बाद भी किराया का भुगतान नहीं किया गया।