भवनाथपुर :
काण्डी मुख्य पथ के फुलवार मोड़ के समीप एक पुलिया में अनियंत्रित होकर बाईक पलटने से अनुज भुइँया पिता स्व सुरेश भुइँया मंगर्दह निवासी गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
गनीमत रही मौके बीडीओ जयपाल महतो क्षेत्र भर्मण में निकले थे ।अविलम्ब उन्होंने घटना स्थल से बीपीओ दयानन्द प्रजापति के साथ अपनी गाड़ी से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां आयुष चिकित्सक नीतीश भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया है ।घटना के बारे में अनुज भुइँया ने बताया कि मै अपने गांव मंगर्दह से अपने बाइक से टाउनशिप आ रहे थे कि फुलवार मोड़ के पास पुलिया में सड़क कच्ची होने के कारण बाईक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई ।
जिससे मै घायल हो गया ।पुलिस को सूचना मिलने के बाद दुर्घटना ग्रस्त बाइक को सुरक्षा के लिए थाना लाया गया है ।