गढ़वा :
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के चिनिया मोड़ के समीप टैंपू के चपेट में आने से रमुना थाना क्षेत्र के मडवनिया गांव निवासी भोला चौधरी की पत्नी प्रमिला देवी घायल हो गई उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार से चिनिया रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मिलने गई थी वहां सुबह मिल कर लौट रही थी उसी दौरान चिनिया मोड़ पर वह एक टेंपो के चपेट में आ गए जिसमें वह घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।