खरौंधी :
विगत चार दिनों से खरौंधी प्रखंड में शीत लहर एवं ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है जिससे आम जनों में इस का प्रकोप देखा जा रहा है। सुबह में ठंड के वजह से दिन चर्या में बदलाव करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक ठंड से लोग परेशान है।
वही सर्द हवा से लोग घर मे दुबके हुए है। जिसका ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो पर दिख रहा है। दिन प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ते जा रहा है। जिसे देखते हुये खरौंधी प्रखंड के कूपा पंचायत के मुखिया सह खरौंधी प्रखंड मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राम ने अंचल अधिकारी गणेश महतो को आवेदन देकर पूरे प्रखंड में सार्वजनिक स्थलों,बस पड़ाव पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
ताकि वीभिन्न कार्यो से आने वाले यात्रियों को ठंड से राहत मिल सकें। मुखिया प्रमोद राम ने आवेदन में उलेख किया है कि पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रहा है। इसके वजह से जनजीवन प्रभावित है एवं लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं ऐसे में पूरे प्रखंड क्षेत्र में सार्वजनिक सस्थानों,बस पड़ाव पर अलाव की व्यवस्था किया जाये ताकि आम नागरिकों को अलाव से राहत मिल सकें। मुखिया प्रमोद राम ने अंचल पदाधिकारी से जल्द से जल्द सभी स्थानों पर अलाव व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। मौके पर कुपा पंचायत के मुखिया प्रमोद राम,लक्ष्मण चौधरी, विजय चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, नवलेश पासवान सहित लोग मौजूद थे।